लहसुन और प्याज की माला पहनकर कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन, उचित दाम दिलाने व लंपी वायरस की रोकथाम के लिए सौंपा ज्ञापन

रतलाम में कांग्रेस ने लहसुन-प्याज की उचित कीमत दिलाने, लंपी वायरस के प्रभावी उपचार सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी दिया गया।

Sep 19, 2022 - 18:06
Sep 21, 2022 - 08:07
 0
लहसुन और प्याज की माला पहनकर कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन, उचित दाम दिलाने व लंपी वायरस की रोकथाम के लिए सौंपा ज्ञापन
लहसुन और प्याज की माला पहनकर कांग्रेसियों ने निकाली रैली, किया प्रदर्शन।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के कांग्रेसी नेताओं ने नगर में प्रदर्शन किया। आक्रोशित किसान भी साध थे। कांग्रेस नेताओं और किसानों ने लहसुन और प्याज की माला पहनकर प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट परिसर में ही फेंक कर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन भी सौंपा जिसमें प्याज-लहसुन का उचित मुआवजा दिलाने और लंपी वायरस की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

प्रदेश कांग्रेस सचिव कोमल धुर्वे के नेतृत्व में कांग्रेस नेता आंबेडकर भवन के पास एकत्र हुए। यहां से लहसुन और प्याज की मालाएं गले में डालकर पैदल कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। सभी मुख्यमंत्री मुर्दाबाद’ ‘शिवराज तेरी तानाशाही नहीं चलेगीजैसे के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन दिया जिसका वाचन प्रदेश सचिव धुर्वे ने किया।

गौमाता का उपचार हो, किसानों को उपज का सही दाम मिले

प्रदेश सचिव धुर्वे एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री झाबुआ विधायक भूरिया ने कहा कि प्रदेश में लंपी वायरस की बीमारी महामारी का रूप ले चुकी है। शासन प्रशासन को गौमाता को बीमारी से बचाने के लिए पर्याप्त दवाइयां तथा चिकित्सक उपलब्ध करवाना चाहिए। किसानों को लहसुन तथा प्याज के उचित दाम नहीं मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। सरकार ऐसी नीति बनाए जिससे उनको उनकी उपज का उचित दाम मिले तथा आर्थिक लाभ हो।

जंगली सुअर और घोड़ारोज की समस्या बताई

पदाधिकारीद्वय ने कहा कि जंगली जानवरों द्वारा किसानों की फसल नस्ट की जा रही है। घोड़ारोज़, जंगली सूअर हजारों हेक्टेयर भूमि की फसलों को खराब कर चुके हैं। इसका सर्वे कर प्रभावित किसानों को किसानों को मुआवजा दिलवाया जाए। महगाई कम करने हेतु उपाय किए जाएं। प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण क्षेत्रों में भी क्षेत्र की तुलना में अधिक राशि प्रदान की जाए तथा डीजल के भाव पर नियंत्रण कर दाम कम किए जाएं। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में लहसुन फैला दी। 

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद

विरोध रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, प्रदेश कांग्रेस सचिव कोमल धुर्वे, कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, सिद्धार्थ सिंह दादू बना, वरुण श्रोत्रिय, सुशील नागर, दशरथ भाभर, रामकरण पाटीदार, सत्यनारायण, हारुन शाह, कैलाश पाटीदार, दिनेश शर्मा, वंदना पुरोहित आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।