तीन मंत्रियों की उपस्थिति में रविवार को होगा चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, 2024 मेधावी विद्यार्थियों मिलेगा मेहनत का प्रतिफल

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गई हैं। अब से कुछ ही घंटों बाद 2024 प्रतिभाएं प्रदेश के तीन मंत्रियों की मौजूदगी में सम्मानित होंगी।

Nov 30, 2024 - 23:12
Dec 1, 2024 - 01:00
 0
तीन मंत्रियों की उपस्थिति में  रविवार को होगा चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, 2024 मेधावी विद्यार्थियों मिलेगा मेहनत का प्रतिफल
चेतन्य काश्यप फाउंडेशन 1 दिसंबर को 2024 विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा।
  • स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह एवं प्रभारी मंत्री विजय शाह करेंगे मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित
  • कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप रहेंगे उपस्थित

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा 1 दिसंबर (रविवार) को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसकी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान मुख्य अतिथि प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह एवं अध्यक्षता कर रहे जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद अनीता चौहान, महापौर प्रहलाद पटेल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय उपस्थित रहेंगे

प्रतिभा सम्मान समारोह विधायक सभागृह बरबड़ में 1 दिसंबर को प्रातः 11.15 बजे से शुरू होगा। यहां 10 काउण्टर लगेंगे, जिनके माध्यम से 10वीं एवं 12वीं की सीबीएसई एवं एमपी बोर्ड परिक्षाओं में 75% से अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। प्रतिभा सम्मान समारोह की सूचना समस्त स्कूलों को भेज दी गई है। स्कूलों को मेधावी विद्यार्थियों के कूपन एवं अभिभावकों के आमंत्रण पत्र भी भेज दिए गए है।

इन्होंने किया आह्वान

विद्यार्थी स्कूल से कूपन प्राप्त कर समारोह में सम्मिलित हो सकेंगे। आयोजन समिति के सलाहकार पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, निर्मल लुनिया, सदस्य महेन्द्र नाहर, मनोज शर्मा, मुकेश सोनी एवं आनन्द जैन ने विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज कराने का आह्वान किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।