सीएम राइज़ स्कूल के छात्र हर्षवर्धन सिंह राठौर का राइफल शूटिंग स्पर्धा में इंडियन टीम ट्रायल्स के लिए चयन, छह ट्रायल होंगे

रतलाम के सीएम राइज़ स्कूल के छात्र हर्षवर्धन सिंह राठौर का चयन राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए हुआ है।

सीएम राइज़ स्कूल के छात्र हर्षवर्धन सिंह राठौर का राइफल शूटिंग स्पर्धा में इंडियन टीम ट्रायल्स के लिए चयन, छह ट्रायल होंगे
हर्षवर्धन सिंह राठौर।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के सरकारी स्कूल सीएम राइज़ विनोबा हायर सेकंडरी स्कूल के छात्र हर्षवर्धन सिंह राठौर ने राइफल शूटिंग स्पर्धा में इंडियन टीम ट्रायल हेतु क्वालीफाई कर लिया है। डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज नई दिल्ली में जारी राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में हर्षवर्धन ने 10 मीटर राइफल शूटिंग में ट्रायल्स के लिए निर्धारित स्कोर प्राप्त किया।

संस्था प्राचार्य संध्या वोरा ने बताया कि एक सरकारी स्कूल के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि है। र्षवर्धन अगले वर्ष इंडियन टीम चयन हेतु होने वाले 6 ट्रायल्स में भाग लेगा। हर्षवर्धन संस्था के उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर के पुत्र हैं। छात्र की उपलब्धि पर संस्था के खेल शिक्षक प्रह्लाद बैरागी, अमन सिंह राठौर, भावना रावत, मंजुलिका खरे, कमलेश बैरागी, श्यामा वर्मा, मीनाक्षी अग्रवाल, अमित झा, अमित पारिख सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने हर्षवर्धन का स्वागत कर प्रसन्नता जाहिर की है।