कार्यकर्ताओं की ताकत से लोकसभा चुनाव जीतेगी भाजपा, भाजपा का कार्यकर्ता होना हमारा सौभाग्य है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को रतलाम पहुंचे। उन्होंने यहां भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें लोकसभा चुनाव बहुमत से जीत का आह्वान किया।

Mar 23, 2024 - 18:00
 0
कार्यकर्ताओं की ताकत से लोकसभा चुनाव जीतेगी भाजपा, भाजपा का कार्यकर्ता होना हमारा सौभाग्य है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
रतलाम में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

रतलाम में प्रमुख कार्यकर्ता बैठक को किया सम्बोधित

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम के रुद्र पैलेस में लोकसभा चुनाव के लिए प्रमुख कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत से लोकसभा का चुनाव जीतेगी। भाजपा में ही ऐसा संभव है कि एक छोटे से कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाया जाता है। भाजपा का कार्यकर्ता होना हमारा सौभाग्य है।

भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी और जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चन्द्रवंशी आदि उपस्थित रहे।  
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के लिए जब उनके नाम की घोषणा हुई तो उन्हें इसका पता भी नहीं था, लेकिन मालवा से भाजपा को जनादेश मिला, यह उसी का परिणाम है और भाजपा की विशेषता भी है कि वह छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद कई विकास और लोककल्याणकारी कार्य किए गए है।

मोदी बनकर घर जाकर मांगे भाजपा के लिए वोट 

डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी सबका साथ-सबका विकास के सूत्र वाक्य पर चलते हैं। हमें भी इसी पर चलते हुए प्रदेश को आगे ले जाना है। भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है और हमें कार्यकर्ता होने के नाते सबको साथ लेकर चलना है। गरीबों का अपमान किसी को करने नहीं दिया जाएगा और बहनों के मान-सम्मान में भी कोई कमी नहीं आएगी। उनसे जुड़ी कोई योजना बंद नहीं होगी। भाजपा की सरकार गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों की सरकार है। हर कार्यकर्ता को मोदीजी बनना है और घर-घर जाकर भाजपा के लिए वोट मांगना है। खुद को प्रत्याशी समझकर चुनाव लड़ेंगे तो निश्चित रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे।

संसदीय क्षेत्र में रतलाम हमेशा अग्रणी रहा- मंत्री काश्यप

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने इससे पूर्व कहा कि रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर संसदीय क्षेत्र की जीत में रतलाम हमेशा अग्रणी रहता है। इस बार भी हमें यह इतिहास दोहराना है। रतलाम से जो हवा चलती है, वह कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देती है। सांसद ने सभी कार्यकर्ताओं से मोदीजी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए भाजपा को जिताने का आह्वान किया। ग्रामीण विधायक ने किसानों की समस्याओं पर प्रकाश डाला।

अबकी बार 400 पार- पांडेय

जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने अबकी बार 400 पार और फिर एक बार मोदी सरकार के उद्घोष के साथ कार्यकर्ताओं में जोश भरा। भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी अनीता नागरसिंह चौहान ने भी सम्बोधित किया। आरंभ में जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से रतलाम को अधिक समय देने का आग्रह किया।

भाजपा की सदस्यता लेने पर किया स्वागत

प्रमुख कार्यकर्ता बैठक में भाजपा की सदस्यता लेने वाले पूर्व कांग्रेस विधायक मनोज चावला एवं कांग्रेस नेता प्रमोद गुगालिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। संचालन एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री ने किया। 

ये उपस्थित रहे

बैठक में पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, लोकसभा प्रभारी महेन्द्र भटनागर, लोकसभा संयोजक किशोर शाह, निमिष व्यास, आशा मौर्य, कन्हैयालाल मौर्य, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, रतलाम जनपद अध्यक्ष, सैलाना जनपद अध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ख्यमंत्री के प्रथम नगर आगमन पर आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वायुयान से बंजली हवाई पट्टी पर आए। मुख्यमंत्री के रूप में प्रथम नगर आगमन पर उनका हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित पार्टी के समस्त पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने डॉ. यादव का स्वागत किया। डॉ. यादव का बंजली हवाई पट्टी से रुद्र पैलेस तक मार्ग में जगह-जगह स्वागत मंचों से भी उनका पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। भाजयुमो ने भी स्वागत किया। 

विधि प्रकोष्ठ ने किया स्वागत

रतलाम आँगन पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव, उप मुख्यमंत्री देवड़ा एवं कैबिनेट मंत्री काश्यप का स्वागत भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने किया। स्वागत करने वालों में भाजपा विधि प्रकोष्ठ सह संयोजक सोमेश वर्मा, सर्वेश बड़गुर्जर, विकास सोनी, रविन्द्र, विजय बक्षी, राजेन्द्र सिंह पंवार, रोशन, ब्रज किशोर, हेमा निरंजनी, यश वर्मा, शिवम उपाध्याय, ओ.पी. मेहर, शैलेंद्र, ईश्वर बोराना शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।