ब्रेकिंग न्यूज़ : वाहन टकराने की बात पर हुआ ऐसा विवाद कि 17 वर्षीय किशोर की चाकू घोंप कर हत्या कर दी,  हमला करने वाले सभी 5 आरोपी नाबालिग, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

रतलाम शहर के 80 फीट क्षेत्र में तीन-चार किशोरों ने 17 वर्षीय किशोर की चाकू मार कर हत्या कर दी।

Oct 3, 2023 - 21:57
Oct 4, 2023 - 18:54
 0
ब्रेकिंग न्यूज़ : वाहन टकराने की बात पर हुआ ऐसा विवाद कि 17 वर्षीय किशोर की चाकू घोंप कर हत्या कर दी,  हमला करने वाले सभी 5 आरोपी नाबालिग, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो
रतलाम शहर में 17 वर्षीय किशोर विनोद पांचाल की हत्या।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के औद्योगिक क्षेत्र थानानान्तर्गत 80 फीट रोड और तिरुपति नगर के पास स्थित गली में 17 वर्षीय एक किशोर की हत्या हो गई। हमला करने वाले सभी 5 आरोपी विधि विरुद्ध बालक हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया है। बाकी दो आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 8.30 बजे 80 फीट रोड से तिरुपति नगर की ओर जाने वाली गली में कुछ किशोरों का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि कुछ किशोरों ने 17 वर्षीय किशोर विनोद पुत्र जगदीश पांचाल निवासी महेशनगर को चाकू मार कर घायल कर दिया। गंभीर घायल विनोद को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसने दम तोड़ दिया। जानकारी मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा सहित पुलिस बल घटनास्थल पहुंच गए थे।

बुधवार को होगा पोस्टमार्टम

मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। यहां बुधवार सुबह पोस्टमार्टम होगा। बता दें कि मृतक की मां की तबीयत ज्यादा खराब होने से उन्हें वडोदरा ले जाया गया है। विनोद की दो बहनें हैं और दोनों ही बड़ी हैं। इनमें से एक की शादी हो चुकी है।

कर रहे मामले की जांच

थाना प्रभारी वर्मा ने एसीएन टाइम्स को बताया कि हमला करने वाले किशोरों की संख्या 3 से 4 बताई जा रही है। इनकी उम्र 14 से 16 वर्ष के बीच है। वर्मा के अनुसार विवाद की वजह वाहन टकराना बताया जा रहा है। वाहन गत 1 अक्टूबर को साक्षी पेट्रोल पंप के पास टकराया था। तब विनोद ने हमला करने वाले मुख्य आरोपी किशोर को चांटा जड़ दिया था। इसी खुन्नस में आरोपी ने अपने चार अन्य नाबालिग साथियों के साथ मिल कर विनोद की हत्या कर दी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।