शिवराज मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्री शामिल, बिसेन, शुक्ल और लोधी ने मंत्री पद की शपथ, कमलथना बोले- भ्रष्टाचार की मंत्री मंडली का विस्तार है

मप्र के राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने शनिवार को शिवराज केबिनेट के तीन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई।

शिवराज मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्री शामिल, बिसेन, शुक्ल और लोधी ने मंत्री पद की शपथ, कमलथना बोले- भ्रष्टाचार की मंत्री मंडली का विस्तार है
शिवराज केबिनेट के नए मंत्री।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल मध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल में 3 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ शनिवार सुबह ले ली। इनमें विंध्य से राजेंद्र शुक्ल, महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन और बुंदेलखंड से राहुल लोधी को लिया गया है। तीनों को राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने राजभवन में शपथ इस तरह शिवराज कैबिनेट में अब 33 मंत्री हो गए हैं। अभी 1 पद खाली है।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। विगत काफी समय से विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संभावना जताई जा रही थी कि शिवराज सरकार द्वारा कुछ इलाकों को साधने के उद्देश्य से मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है। शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजभवन पहुंचे थे। उनकी राज्यपाल मंगु भाई पटेल से करीब 10 मिनट चर्चा हुई। इसमें शनिवार सुबह 8.45 बजे नए मंत्रियों को शपथ दिलाने का कार्यक्रम तय हुआ।

मंत्रिमंडल नहीं, भ्रष्टाचार की मित्रमंडली का विस्तार

शिवराज सरकार में नए मंत्रियों को शामिल करने पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर टिप्पणी की है। ‘जब कार्यकाल हो रहा है समाप्त और गिरने वाली है सरकार, तब मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का हो रहा है विस्तार। उन्होंने कहा कि, ‘ये मंत्रिमंडल नहीं, भ्रष्टाचार की मित्रमंडली का विस्तार है।’ कमलनाथ ने लिखा कि- विदाई के समय स्वागत गीत गाने वाली भाजपा सरकार अब विस्तार क्या, पूरा मंत्रिमंडल भी बदल दे तो भी हार निश्चित है।’

शपथ लेने वाले मंत्री

गौरीशंकर बिसेन : बालाघाट विधानसभा सीट से 7वीं बार के विधायक। छात्र राजनीति से सक्रिय। 1985, 1990, 1993, 2003, 2008 में विधायक बने। प्रदेश सरकार में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और सहकारिता मंत्री, कई समितियों के सदस्य और सभापति भी रहे। 1998 और 2004 में लोकसभा भी जीते। 3 बार मप्र के भाजपा उपाध्यक्ष भी रहे। 25 दिसंबर 2000 से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व में हैं। अल्पसंख्यक मोर्चा और सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी भी रहे। 

राजेंद्र शुक्ल : रीवा विधानसभा सीट से चार बार के विधायक। 2003 में पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद उनकी लगातार जीत हुई। मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। विंध्य में बीजेपी का बड़ा चेहरा। 2018 में भाजपा को विंध्य में बड़ी कामयाबी दिलाई। यहां भाजपा ने रीवा जिले की सभी 8 सीटों पर कब्जा जमाया।

राहुल सिंह लोधी : पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे और टीकमगढ़ की खरगापुर विधानसभा सीट से विधायक। उमा भारती, उनके समर्थकों और लोधी वोटरों को साधने का प्रयास।