कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, आक्रोशित समर्थकों ने जला दिए वाहन, धारा 144 लागू, स्कूल-कॉलेज भी बंद, गृहमंत्री बोले- स्थिति नियंत्रण में

कर्नाटक में बजंरग दल के कार्यकर्ता की बीती रात हत्या हो गई। वारदात में चार से पांच लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। हत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है। घटना से आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर कई वाहन भी जला दिए। प्रशासन को एहतियात के दौर पर धारा 144 लगाना पड़ी। गृह मंत्री ने स्थिति नियंत्रण में बताई है।

कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, आक्रोशित समर्थकों ने जला दिए वाहन, धारा 144 लागू, स्कूल-कॉलेज भी बंद, गृहमंत्री बोले- स्थिति नियंत्रण में
बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा जिनकी कर्नाटक के शिवमोगा में हत्या हो गई।

इलाके में तनाव, सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च

एसीएन टाइम्स । कर्नाटक के शिवमोगा में बीती रात अज्ञात लोगों ने बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। इससे क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कई वाहनों को आग भी लगा दी। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने धारा 144 लगा दी और पुलिस और सुरक्षाबलों ने फ्लैग मार्च निकाला। स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं।

शिवमोगा में 26 साल के बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की कथित हत्या से इलाके में तनाव है। बजरंग दल के कार्यकर्ता की रविवार रात करीब 9 बजे हत्या कर दी गई। बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद शहर में तनाव को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आक्रोशित लोगों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। गृहमंत्री का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। इलाके में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है।

जानकारी के मुताबिक हत्या बजरंग दल के 26 वर्षीय कार्यकर्ता हर्षा की किसी ने हत्या कर दी। घटना रविवार रात 9 बजे की बताई जा रही है। हत्या धारदार हथियार से की गई। इससे बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी। आक्रोशित लोगों ने शहर के सीगेहट्टी इलाके में वाहनों को भी आग लगा दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।

स्थिति बेकाबू होते देख प्रशासन ने शिवमोगा में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। सभी स्कूलों और कॉलेजों में सोमवार का अवकाश भी घोषित किया गया। सुरक्षाबलों ने फ्लैगमार्च किया। मामले में बजरंग दल के रघु सकलेशपुर ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया है। उनका कहना है कि हम पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। हर्षा हमारे सक्रिय सदस्य थे। मामले में आगे क्या करना है, यह हम जल्द ही तय करेंगे।

गृहमंत्री ज्ञानेंद्र बोले- स्थिति नियंत्रण में है

कर्नाटक के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने हर्षा की हत्या में 4 से 5 लोग शामिल होने की शंका जताई है। उनका दावा है कि पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल वारदात में किसी संगठना का हाथ होने की भी जानकारी नहीं मिली है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। अभी स्थिति नियंत्रण में है।