भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल 7 अप्रैल को रतलाम आएंगे, युवा चौपाल सहित अन्य आयोजनों में शामिल होंगे

भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल 7 अप्रैल को रतलाम में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

Apr 6, 2023 - 22:17
 0
भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल 7 अप्रैल को रतलाम आएंगे, युवा चौपाल सहित अन्य आयोजनों में शामिल होंगे
रोहित चहल, राष्ट्रीय महामंत्री, भाजयुमो

एसीएन टाइम्स @ रतलाम। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल 7 अप्रैल को रतलाम प्रवास पर आ रहे हैं। वे यहां युवा चौपाल को संबोधित करेंगे। वे अन्य आयोजनों में शामिल होंगे।

जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत ने बताया कि रोहित चहल 7 अप्रैल को उज्जैन में महाँकाल दर्शन के बाद रतलाम जिले का प्रवास करेंगे। वे दोपहर 12.30 बजे महू रोड स्थित चोखी ढाणी पर युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा चौपाल में शामिल होंगे। राष्ट्रीय महामंत्री चहल युवा चौपाल के बाद बिलपांक में प्रसिद्ध श्री विरूपाक्ष महादेव मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। इसके बाद उनका रतलाम नगर में आगमन होगा। न्यू रो स्थित भाजयुमो कार्यालय पर दोपहर 03ः00 बजे चहल का स्वागत होगा। वे यहां प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे।

चहल रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होंगे और सेवा बस्ती में सहभोज कर शाम 04ः30 बजे मंदसौर प्रस्थान कर जाएंगे। भाजयुमो पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय महामंत्री के आगमन पर आयोजित सभी कार्यक्रमों में उपस्थित होकर उन्हें सफल बनाने का आह्वान किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।