भाजपा का कब्जा बरकरार : काश्यप के भक्त प्रहलाद बने नगर सरकार के पटेल, 30 वार्डों में भाजपा, 15 में कांग्रेस तो 4 में निर्दलीय पार्षद जीते

रतलाम नगर निगम के चुनाव में डाले गए वोटों की गिनती 20 जुलाई को हुई। इसमें महापौर पद पर भाजपा के प्रहलाद पटेल निर्वाचित घोषित हुए। उन्होंने कांग्रेस के मयंक जाट को हराया। शहर के 49 में से 30 वार्डों में भाजपा, 15 में कांग्रेस व 4 में निर्दलीय पार्षद जीते।

भाजपा का कब्जा बरकरार : काश्यप के भक्त प्रहलाद बने नगर सरकार के पटेल, 30 वार्डों में भाजपा, 15 में कांग्रेस तो 4 में निर्दलीय पार्षद जीते
महापौर पद पर निर्वाचित होने पर भाजपा के प्रहलाद पटेल को प्रमाण-पत्र प्रदान करते जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सूर्यवंशी। समीप हैं प्रेक्षक डॉ. अशोक भर्गव एवं विधायक चेतन्य काश्यव एवं अन्य।

किस वार्ड में महापौर और पार्षद प्रत्याशियों को कितने-कितने वोट मिले

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । केंद्र और प्रदेश में काबिज भारतीय जनता पार्टी का रतलाम नगर निगम में कब्जा अब भी बरकरार है। शहर की जनता ने शहर विधायक चेतन्य काश्यप के भक्त माने जाने वाले भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल को नगर सरकार में महापौर की कुर्सी के लिए चुन लिया है। पटेल ने कांग्रेस के मयंक जाट को 8591 मतों से पराजित किया। भाजपा का विजय अभियान वार्डों में भी जारी रहा। शहर के 49 वार्डों में से 30 में भाजपा, 15 में कांग्रेस जबकि 4 में निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी चुनाव जीते।

प्रदेश में हुए नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में रतलाम शहर में 12 जुलाई को मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग कर शहर के 1 महापौर और 49 पार्षद पद के प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद कर दिया था। जनमत की गणना बुधवार को शहर के कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में सुबह 9.00 बजे शुरू हुई और दोपहर तक जनता का फैसला साफ हो गया।

महापौर पद के लिए कुल सात प्रत्याशी (1. जहीरुद्दीन एडवोकेट- रांकपा, 2. मयंक जाट – कांग्रेस, 3. प्रहलाद पटेल – भाजपा, 4. आफरीन बी – सपा, 5. अनवर खान - आम आदमी पार्टी, 6. अरुण राव – निर्दलीय, 7. जनक नागल जांगिड़ – निर्दलीय) मैदान में थे लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के प्रहलाद पटेल और कांग्रेस के मयंक जाट के बीच रहा। इसमें पटेल ने 76 हजार 237 मत प्राप्त किए जबकि मयंक जाट को 67 हजार 646 मत हासिल हुए। इस तरह पटेल ने 8591 मतों के अंतर से नगर सरकार के मुखिया (महापौर) की कुर्सी पर अपना कब्जा जमा लिया। पहले चक्र से ही रुझान पटेल के पक्ष में आने शुरू हो गए थे जो 9वें राउंड तक बरकरार रहे। मतगणना के दौरान शुरू हुआ पटेल की बढ़त का सिलसिला 8591 मतों की जीत तक चलता रहा।

पब्लिक को भाजपा पसंद है

शहर की जनता को भाजपा पसंद है, यह वार्ड पार्षद चुनने के दौरान साबित कर दिया। रतलाम ने अपने विकास के लिए शहर के 30 वार्डों से भाजपा के प्रत्याशियों को चुनकर नगर सरकार में भेजा है। वहीं 15 वार्ड की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जिताया जबकि 4 वार्डों में इस बार निर्दलीयों को मौका देना उचित समझा। जीत कर आए निर्दलीयों में से 2 भाजपा के बागी बताए जाते हैं जो टिकट वितरण की नारजगी के चलते निर्दलीय के रूप में किस्मत आजमाने चुनावी रण में उतरे। महापौर और वार्डों में भाजपा का बहुमत स्पष्ट होते ही मतगणना स्थल के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों के समर्थकों ने पार्टी के पक्ष में नारे लगाने शुरू कर दिए थे। जीत के लिए निर्णायक वोट मिलने की खबर के साथ ही शहर में जश्न मनना शुरू हो गया था जो देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान लोग बढ़त बनाने वाले और विजयी हुए प्रत्याशियों को फूल बरसा कर स्वागत करते रहे और बधाइयां देते रहे। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने ढोल बजाकर, गुलाल उड़ाकर आतिशबाजी की और जश्न मनाया।

शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक डॉ. अशोक भार्गव, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी तथा राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों एवं अभिकर्ताओं की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला गया।

उसके पश्चात तीन कक्षाओं में मतगणना का कार्य प्रारंभ हुआ। विभिन्न चरणवार हुए मतगणना कार्य के उपरांत परिणाम घोषित किया गया तथा विजय अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

मतगणना निर्विघ्न संपन्न करवाने के लिए शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में 49 टेबलें लगाई गईं थीं। प्रत्येक टेबल पर 3-3 कर्मचारियों की तैनाती की। इनके सहित करीब 700 कर्मचारियों ने मतगणना संपन्न कराई। वहीं 600 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी ने मतगणना स्थल व आसपास तैनात रहे। सबसे पहले डाक मतपत्र गिने गए जिसके बाद ईवीएम में डाले गए मतों की गणना हुई।

महापौर प्रत्याशी को मिले चक्रवार मत

निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र जहीरूद्दीन एडवोकेट को 01, मयंक जाट को 82, प्रहलाद पटेल को 99 मत मिले। पहले राउंड में जहीरूद्दीन एडवोकेट को 409, मयंक जाट को 13091, प्रहलाद पटेल को 14404, आफरीन बी को 125, अनवर खान को 101, अरुणराव 68 जनक नागल को 37 और 195 मत नोटा को मिले।  दूसरे राउंड में जहीरूद्दीन एडवोकेट को 462, मयंक जाट को 12989, प्रहलाद पटेल को 13544, आफरीन बी को 102, अनवर खान को 101, अरुणराव को 67, जनक नागल को 36 एवं नोटा को 194 मत मिले।

तीसरे राउंड में जहीरूद्दीन एडवोकेट को 455, मयंक जाट को 12736, प्रहलाद पटेल को 13933, आफरीन बी को 125, अनवर खान को 100, अरूण राव को 56, जनक नागल को 40 मत मिले एवं नोटा को 206 मत प्राप्त हुए। चौथे राउंड में जहीरूद्दीन एडवोकेट को 394, मयंक जाट को 11264, प्रहलाद पटेल को 14245, आफरीन बी को 122, अनवर खान को 78, अरूण राव को 53, जनक नागल को 24, नोटा को 185 मत मिले। पांचवें राउंड में जहीरूद्दीन एडवोकेट को 391, मयंक जाट को 9613, प्रहलाद पटेल को 9444, आफरीन बी को 90, अनवर खान को 50, अरूण राव को 36, जनक नागल को 29, नोटा  को 127 मत मिले।

छठे राउंड में जहीरूद्दीन एडवोकेट को 137, मयंक जाट को 4840, प्रहलाद पटेल को 7178, आफरीन बी को 48, अनवर खान को 35, अरूण राव को 33, जनक नागल को 26, नोटा को 98 मत मिले। सातवें राउंड में जहीरूद्दीन एडवोकेट को 51, मयंक जाट को 2159, प्रहलाद पटेल को 1626, आफरीन बी को 19,अनवर खान को 16, अरूण राव को 15, जनक नागल को 7, नोटा  को 30 मत मिले। आठवें राउंड में जहीरूद्दीन एडवोकेट को 30, मयंक जाट को 650, प्रहलाद पटेल को 1145, आफरीन बी को 12, अनवर खान को 14, अरूण राव को 5, जनक नागल को 4, नोटा  को 12 मत मिले। नौवें राउंड में जहीरूद्दीन एडवोकेट को 9, मयंक जाट को 364, प्रहलाद पटेल को 718, आफरीन बी को 8, अनवर खान को 14, अरूण राव को 11, जनक नागल को 4, नोटा को 10 मत मिले।

शहर 49 वार्डों में कौन कहां पार्षद बना और कौन हुआ पराजित

वार्ड क्रमांक जीते हारे
नाम पार्टी नाम  पार्टी
1 विजेता भावना हितेश पेमाल कांग्रेस कुंती प्रवीण दीक्षित भाजपा
2 कविता सुनील महावर कांग्रेस रजनी गोठवाल भाजपा
3 धीरज कुंवर-किशोर सिंह राठौर भाजपा अर्चना श्यामसुंदर शर्मा कांग्रेस
4 देवकन्या मुकेश मीणा निर्दलीय शशि दुग्गल भाजपा
5 भगतसिंह भदौरिया भाजपा छोटू प्रहलाद चावड़ा कांग्रेस
6 रत्नदीपसिंह राठौर भाजपा बबीता नागर निर्दलीय
7 देवश्री मयूर पुरोहित भाजपा वंदना अनिल पुरोहित कांग्रेस
8 पप्पू पुरोहित भाजपा धर्मेंद्र राठौर निर्दलीय
9 निशा पवन सोमानी भाजपा कुसुम चाहर कांग्रेस
10 अनीता जयेश वसावा भाजपा अलीशा डेनियल मईड़ा कांग्रेस
11 बलराम भट्ट निर्दलीय मीना टांक भाजपा
12 मनीषा मनोज शर्मा भाजपा दीपमाला सोलंकी कांग्रेस
13 आशा रावत कांग्रेस कमल पुष्कर व्यास भाजपा
14 मनीषा व्यास कांग्रेस आशा रविंद्र भट्ट भाजपा
15 फखरुद्दीन मंसूरी कांग्रेस मोहम्मद बबलू खां भाजपा
16 रणजीत सिंह टांक भाजपा प्रदीप राठौड़ कांग्रेस
17 अनीता कटारा भाजपा महेश डोडियार निर्दलीय
18 मनोहरलाल राजू सोनी भाजपा जितेंद्र पड़ियार कांग्रेस
19 कविता चौहान भाजपा विद्या शर्मा कांग्रेस
20 संगीता सोनी भाजपा विष्णुकांता पांचाल निर्दलीय
21 केसरबाई भानीगामा कांग्रेस मंगल कुमावत भाजपा
22 विशाल शर्मा भाजपा संजय दवे कांग्रेस
23 अक्षय संघवी भाजपा मनीष मालपानी निर्दलीय
24 सलीम मोहम्मद बागवान कांग्रेस शाहिद हुसैन निर्दलीय
25 आयुषी जलज सांकला भाजपा प्रेमलता अशोक देवड़ा निर्दलीय
26 उमा रामचंद्र डोई निर्दलीय दीपिका मुरलीधर गुर्जर भाजपा
27 यास्मीन शेरानी कांग्रेस हिना शाह भाजपा
28 माया कपिल पांचाल भाजपा मंजूबाला गुर्जर कांग्रेस
29 परमानंद योगी पंडित भाजपा सहर अकील कांग्रेस
30 शबाना खान भाजपा निर्विरोध
31 अशोक जोनवाल भाजपा सुमन रांकपा
32 रामूबाई डाबी भाजपा कैलाश वालिया निर्दलीय
33 मनीषा विजय सिंह चौहान कांग्रेस रश्मि कोलंबेकर भाजपा
34 योगेश पापटवाल भाजपा मोहन यादव कांग्रेस
35 निलोफर खान कांग्रेस आरती सोनू चौहान भाजपा
36 स्मिता राजेश माहेश्वरी भाजपा सुमिता मांगीलाल जैन कांग्रेस
37 वसीम अली निर्दलीय मेहमूद खान कांग्रेस
38 वहीद शेरानी कांग्रेस शएब खान उर्फ अमजद एआईएमआईएम
39 हिना उत्सव मेहता भाजपा हेमलता व्यास कांग्रेस
40 धर्मेंद्र व्यास भाजपा अविजीत सुराना कांग्रेस
41 दिलीप कुमार गांधी भाजपा बसंत पंड्या कांग्रेस
42 हितेश कामरेड भाजपा रवि पंवार निर्दलीय
43 प्रीति संजय कसेरा भाजपा पुष्पा निर्दलीय
44 मीनाक्षी सेन कांग्रेस ललिता नंदकिशोर पंवार भाजपा
45 धर्मेंद्र रांका भाजपा राकेश झालानी कांग्रेस
46 कमरुद्दीन कचवाय कांग्रेस विक्रम लोहिया भाजपा
47 मो. नासिर कुरैशी कांग्रेस शाहिद हुसैन भाजपा
48 शांतिलाल वर्मा कांग्रेस मंगल लोढ़ा भाजपा
49 सपना गौरव त्रिपाठी भाजपा स्नेहलता झालानी कांग्रेस

महापौर और पार्षद प्रत्याशियों को किस राउंड में कितने-कितने मिले वोट, जानने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर सूची डाउनलोड करें 

Files