भाजपा 18 करोड़ सदस्यों के साथ दूनिया की नंबर-1 पार्टी, 72 वर्ष इसे मंडल तक मजबूत किया, अब बूथ पर करें- जामवाल

मप्र छत्तीसगढ़ भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने रतलाम के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर और मजबूती व सक्रियता के साथ काम करने का आह्वान किया है।

भाजपा 18 करोड़ सदस्यों के साथ दूनिया की नंबर-1 पार्टी, 72 वर्ष इसे मंडल तक मजबूत किया, अब बूथ पर करें- जामवाल
बैठक को संबोधित करते मप्र छत्तीसगढ़ भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल।

भाजपा की विस्तारित पदाधिकारी बैठक में मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने किया आव्हान, एक माह में बूथ स्तर पर होंगी कई गतिविधियां

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता बढ़े सौभाग्यशाली हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही आज भाजपा 18 करोड़ सदस्यों के साथ दुनिया की नम्बर वन पार्टी बनी। देश, प्रदेश, पंचायतों एवं निकायों कई जगह भाजपा की सरकारे हैं। विकास की यह यात्रा भाजपा ने  देश के अमृतकाल के साथ 72 वर्षों में पूरी की है। कार्यकर्ता इस दौर में भी खूब मेहनत करें। अब तक भाजपा को सबने मंडल स्तर तक मजबूत किया है, अब बूथ स्तर तक इसे मजबूत करना है।

यह आव्हान भाजपा के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने वैशाली गार्डन में जिला भाजपा द्वारा आयोजित विस्तारित पदाधिकारी बैठक में किया। उन्होंने कहा कि ‘मेरा बूथ - सबसे मजबूत’ और ‘बूथ जीता - चुनाव जीता’ का नारा सभी लगाते हैं, लेकिन चुनाव के बाद सब बूथ को भूल जाते हैं। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं करना है और सभी कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित करना है।

जामवाल ने कहा कि 4 अप्रैल को सभी मंडलों में शक्ति केन्द्र पर पंच परमेश्ववर के साथ और 7 अप्रैल को पंच परमेश्ववर द्वारा बूथ के त्रिदेव के साथ बैठक की जाए। इसके बाद 9 अप्रैल को वृहद बैठक कर बूथ को मजबूत करने वाले सभी कार्यों की समीक्षा की जाए। जामवाल ने शासन की योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों से सम्पर्कता अभियान चलाने और पार्टी से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर मार्गदर्शन लेने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को सबका साथ-सबका विकास का भाव लेकर आगे बढ़ाना है। एकजुटता से सभी सफलताएं प्राप्त करना हैं। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी आलोक शर्मा ने भी संबोधित किया। 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक का शुभारंभ भाजपा के पितृपुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पाजंलि देकर किया गया। स्वागत भाषण भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिया। इस दौरान विधायक डॉ. राजेन्द्र पांण्डेय एवं दिलीप मकवाना मंचासिन रहे। संचालन और आभार प्रदर्शन जिला महामंत्रियों ने किया। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री एवं प्रकोष्ठ के जिला संयोजकगण उपस्थित रहे।

वरिष्ठों से किया मार्गदर्शन देने का आह्वान

भाजपा मध्यप्रदेश-छतीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री जामवाल ने रतलाम प्रवास के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने वरिष्ठों से पार्टी को मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन देने का आह्वान किया। बैठक में संभाग प्रभारी आलोक शर्मा एवं जिलाध्यक्ष साथ रहे। जामवाल ने वरिष्ठों से पार्टी के विस्तार हेतु सुझाव प्राप्त किए। इस दौरान वरिष्ठों ने अपनी उपेक्षा को लेकर नाराजगी भी जताई। उनका कहना था कि यदि उपेक्षा ही करनी है तो रिटायर कर देना चाहिए। बैठक में पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, पूर्व विधायक संगीता चारेल, मथुरालाल डामर, जितेन्द्र गेहलोत, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, प्रकाश मेहरा, कानसिंह चौहान, बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा सहित पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

एबीवीपी के पूर्व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भाजपा के जिला पदाधिकारियों की बैठक लेने रतलाम आए क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी आलोक शर्मा का रतलाम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ताओं ने सैलाना बस स्टैंड स्तिथ केशव स्पोर्ट्स पर पुष्पहार से स्वागत किया। इस दौरान जामवाल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका अदा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल, मनीष शर्मा, यतेंद्र भारद्वाज, जयेश राठौर, एडवोकेट शैलेंद्र शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूर्व गोपाल सोलंकी, राजेंद्र माली, नवदीप शर्मा, मधु पटेल, शांतिलाल शर्मा, अभिषेक पटेल ने कमल के फूल का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत  किया।