आनंद उत्सव : नरेन्द्र मोदी का नाम तीसरी बार प्रधानमंत्री के लिए चुने जाने पर भाजपा ने मनाया उत्सव, जुलूस निकाला और आतिशबाजी कर मिठाई खिलाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एनडीए का नेता चुने जाने पर शुक्रवार को रतलाम में भाजपा ने आनंद उत्सव मनाया। इस मौके पर जुलूस निकालकर और आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई।

आनंद उत्सव : नरेन्द्र मोदी का नाम तीसरी बार प्रधानमंत्री के लिए चुने जाने पर भाजपा ने मनाया उत्सव, जुलूस निकाला और आतिशबाजी कर मिठाई खिलाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजग का नेता चुने जाने पर भाजपा ने मनाया आनंद उत्सव।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। शुक्रवार को नई दिल्ली में मोदी को राजग का नेता चुनने के बाद देशभर में भाजपा आनन्द उत्सव मनाया। रतलाम में पैलेस रोड स्थित पार्टी कार्यालय से जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस के रूप में निकले और डालूमोदी बाजार चौराहे पर आमजन के बीच आनन्द उत्सव मनाया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से देश में फिर भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार बनने जा रही है। इससे हर्षित कार्यकर्ता जगह-जगह आनंद उत्सव मना रहे हैं। मोदी जी की गारंटी को पूरी करने वाली यह सरकार हर वर्ग का कल्याण करेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरंभ में मोदी जी को नेता चुने जाने का सीधा प्रसारण देखा और बाद में डालूमोदी बाजार चौराहा पहुंचकर आतिशबाजी की। इसके बाद जिलाध्यक्ष उपाध्याय का मुंह मीठा कर एक-दूसरे को बधाइयां दी गई।

आनंद उत्सव में ये बने सहभागी

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, निमिष व्यास, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला मंत्री सोना शर्मा, नेहा मेहर, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, जिला सह मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना सहित भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, पार्षद व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।