रक्षाबंधन महोत्सव : भाजपा की महिला पदाधिकारियों व सदस्यों ने मंत्री चेतन्य काश्यप व जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को बांधी राखी, भाइयों ने बहनों को दिया रक्षा का वचन

भाजपा के रक्षाबंधन महोत्सव में भाजपा और महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व सदस्यों ने जनप्रतिनिधियों और भाइयों को रक्षासूत्र बांधे।

रक्षाबंधन महोत्सव : भाजपा की महिला पदाधिकारियों व सदस्यों ने मंत्री चेतन्य काश्यप व जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को बांधी राखी, भाइयों ने बहनों को दिया रक्षा का वचन
भाजपा के रक्षाबंधन महोत्सव में बहनों ने जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को राखी बांधी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को रतलाम में रक्षाबंधन महोत्सव मनाया। इसमें उपस्थित बहनों ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद अनीता चौहान, महापौर प्रहलाद पटेल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को राखी बांधी। भाइयों ने बहनों को रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का वचन दिया।

महोत्सव में सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष उपाध्याय ने सभ स्वागत किया। जिलाध्यक्ष उपाध्याय एवं उनकी पत्नी नीतू उपाध्याय को मंच पर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी बहनों ने राखी बांधी। इसी तरह कैबिनेट मंत्री काश्यप, महापौर पटेल व अन्य को सांसद चौहान सहित अन्य बहनों ने राखी बांधी। सभी को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया गया। बहनों की ओर से अतिथियों को बड़ी राखी भी भेंट की गई। जिला अध्यक्ष उपाध्याय ने बहनों पर भूलों की वर्षा भी की। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा सहित भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं असंख्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन संचालन महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनीता कटारिया ने व आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा ने किया।

संस्कृति के बिना संभव नहीं विकास- चेतन्य काश्यप

रक्षाबंधन महोत्सव में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि भारतीय संस्कृति में इन त्यौहारों से समृद्ध है और इसमें हर त्यौहार का अपना महत्व है। रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन मुख्यमंत्री जी के आह्वान पर किया गया है। मुख्यमंत्री की पहल पर शासन स्तर पर कई त्योहार मनाए जा रहे हैं और इनका एक ही संदेश है कि संस्कृति के बिना विकास संभव नहीं है।

काश्यप ने कहा कि- राखी, होली व दीपावली के त्योहार रिश्तों को निभाने का संदेश देते हैं। इससे हमारी संस्कृति का विकास होगा। इन त्योहारों के मूल अर्थ को समझ कर सभी समाज के विकास में अपना योगदान दें और अपने मन, परिवार और समाज में आनंद, उत्सव के साथ समृद्धि का माहौल बनाएं। सभी जनप्रतिनिधियों को ऐसे उत्सव के लिए आगे आना चाहिए। सांसद चौहान ने रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भाई-बहनों के अटूट प्रेम के प्रतीक इस पर्व को यादगार बताया।