भाजपा ने फूंका पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो और पाकिस्तान का पुतला, मुर्दाबाद के नारे भी लगाए

भाजपा ने शनिवार को देश व्यापी आह्वान के तहत पाकिस्तान और उसके विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला जलाया।

भाजपा ने फूंका पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो और पाकिस्तान का पुतला, मुर्दाबाद के नारे भी लगाए
पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो और पाकिस्तान का पुतला जलाते भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय स्वंयम् सेवक संघ के प्रति अभ्रद्र टिप्पणी किए जाने पर पूरे देश मे आक्रोश है। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रव्यापी आव्हान पर शनिवार को भुट्टो और पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुर्दाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाए। 

जिला मुख्यालय पर पुतला दहन का आयोजन स्टेशन रोड स्थित महाराजा सज्जन सिंह स्टेच्यू चौराहे पर किया गया था। भाजपा और अनुषंगिक संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो एवं पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाते हुए उसकी नापाक हरकतों की कड़े शब्दों में निंदा की। इस दौरान उन्होंने भारत माता के जयकारे भी लगाए। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा व जिला महामंत्री ने किया। सारस्वत ने इस मौके पर कहा कि पाकिस्तान की कोई भी नापाक हरकत देश बर्दाश्त नहीं करेगा। विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की टिप्पणी से पूरे देश में आक्रोश है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया पुतला दहन के दौरान जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला मंत्री शैलेन्द्र सिंह सिसौदिया, जिला सह मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना, विनोद यादव, राकेश परमार, नंदकिशोर पंवार, गोपाल राठी, दिनेश राठौर, पार्षद परमानंद योगी, योगेश पापटवाल, पवन सोमानी, प्रवीण सोनी, सुदीप पटेल, आशीष सोनी, लोकेश जायसवाल, सुनील रोतेला, तेजसिंह हाडा, रविन्द्र पाटीदार, दिव्या शर्मा, विवेक शर्मा, संजय पंड्या सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष, भाजयुमो जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे।