आयुष विभाग ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत ताल में लगाया मेगा स्वास्थ्य शिविर, 350 मरीजों ने लिया लाभ

आयुष विभाग ने रतलाम जिले के ताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाई और औषधीय पौधे वितरित किए गए।

Dec 23, 2022 - 20:47
Dec 25, 2022 - 22:49
 0
आयुष विभाग ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत ताल में लगाया मेगा स्वास्थ्य शिविर, 350 मरीजों ने लिया लाभ
आयुष मेले में दवाइयां लेते लोग।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयुष विभाग द्वारा आलोट विकासखंड के ताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सकों द्वारा 350 लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया।

मध्य प्रदेश आयुष विभाग के मंत्री एवं प्रमुख सचिव निर्देशन एवं कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में शिविर का आयोजन ताल के अंबे माता मंदिर परिषद नई नगरपालिका के पीछे किया गया। अतिथि मुकेश परमार, मनीष राठौड़, नवीन मेहता एवं अनुविभागीय अधिकारी मनीषा वास्कले, सीएमओ कन्हैयालाल सूर्यवंशी थे। इसमें अनुविभागीय अधिकारी मनीषा वास्कले ने आयुर्वेद और होम्योपैथिक से होने वाली दवाइयों के उपयोग के बारे में बताया। आयुर्वेद के लाभ से अवगत कराते हुए मरीजों को घरों में औषधीय पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. बलराज सिंह चौहान ने आमजन से आयुष औषधियों का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

इन्होंने किया स्वास्थ्य परीक्षण, दी औषधि

डॉ. अंकित विजयावत, डॉ. कमलेश शेर, डॉ. ललिता रावत, डॉ. पूजा राठौर, डॉ. सुरेश भूरा ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान सर्दी, खांसी, वात रोग, स्त्री रोग, उदर रोग, श्वास रोग, अर्श रोग, मधुमेह, रक्ताल्पता, चर्म रोग आदि से पीड़ितों का परीक्षण कर निःशुल्क औषधियाँ दी गईं। COVID से बचने के लिए आयुष रक्षा किट का वितरण किया। औषधीय पौधे आंवला, नीम, तुलसी, गिलोय, पत्थर चट्टा आदि रक्षा किट का भी वितरण किया। सुशासन दिवस की शपथ भी दिलाई गई।

ये रहे उपस्थित       

शिविर में आयुष विभाग के शिवराज सिंह तोमर, अनिल मेहता, सुभाष बरसेना, रेखा धवन, मंजू राठौड़, धापू मालवीय, बालचंद मीणा, शांतिलाल मकवाना, भेरूलाल हाडा, प्रहलाद धाकड़, अशोक शर्मा, कृष्णपाल सिंह देवड़ा, रामसिंह परिहार, रविंद्रसिंह पंवार, राजू आदिवाल, महिला बाल विकास विभाग  की मोनिका शुक्ला सहित आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।