पूर्व पार्षद आशा उपाध्याय नरेंद्र मोदी विचार मंच की मालवा प्रांत की उपाध्यक्ष मनोनीत, उपाध्याय ने संगठन विस्तार व विचारधारा को मजबूती देने का दिलाया भरोसा
नरेंद्र मोदी विचार मंच भारत के मालवा प्रांत के उपाध्यक्ष पद पर पूर्व भाजपा पार्षद आशा उपाध्याय को मनोनीत किया गया है।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पूर्व पार्षद आशा उपाध्याय को नरेंद्र मोदी विचार मंच भारत की संघ योजना अनुसार मालवा प्रांत की महिला शाखा प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मनोनयन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य, महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव, महासचिव सूरज ब्रम्हे की अनुसंसा पर महिला शाखा की प्रांतीय अध्यक्ष अनीता सिंह ठाकुर ने किया।
इस मनोनयन पर उपाध्याय ने अपने वरिष्ठों को विश्वास दिलाया है कि अपने क्षेत्र में संगठन का विस्तार करेंगी और राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूती प्रदान करेंगी। नगर के सभी सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक कर्यकर्ताओं ने उपाध्याय को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।