ऑल इंडिया मुशायरा 11 दिसंबर को रतलाम में, विधायक काश्यप की अनुशंसा पर मप्र उर्दू अकादमी करवा रही आयोजन

रतलाम में 11 दिसंबर को आल इंडिया मुशायरे का आयोजन होगा। इसमें मशहूर शायर जिया राणा, सूफियान काजी, मन्ना फराज सहित तमाम शायर कलाम पेश करेंगे।

Dec 10, 2022 - 16:47
 0
ऑल इंडिया मुशायरा 11 दिसंबर को रतलाम में, विधायक काश्यप की अनुशंसा पर मप्र उर्दू अकादमी करवा रही आयोजन
रतलाम में 11 दिसंबर को होगा मुशायरा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन 11 दिसंबर को वक्फ दरगाह मदार चिल्ला शरीफ उर्स मेले में होगा। मुशायरे का आयोजन मप्र उर्दू अकादमी संस्कृति विभाग भोपाल द्वारा किया जाएगा। यह विधायक चेतन्य काश्यप की अनुशंसा पर संभव हो सका है। आयोजन

शेख कुरैशी उर्स कमेटी के अध्यक्ष सईद कुरैशी और पूर्व पार्षद सलीम मेव ने बताया मदार चिल्ला शरीफ उर्स मेले में ऑल इंडिया मुशायरा आयोजित करने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक चेतन्य काश्यप से मुलाकात की थी। विधायक ने मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी संस्कृति विभाग भोपाल से चर्चा कर रतलाम में ऑल इंडिया मुशायरा आयोजित करने की रजा प्रदान करवाई।

कुरैशी और मेव ने बताया कि शहर विधायक की अनुशंसा पर 11 दिसंबर (रविवार) को रतलाम में मुशायरा का आयोजन उर्दू अकादमी संस्कृति विभाग भोपाल द्वारा आयोजित किया जाएगा। इसमें हिंदुस्तान के मशहूर शायर कलाम पेश करेंगे। पदाधिकारीद्वय ने रतलाम की जनता से अपील की है कि गंगा जमुनी तहज़ीब का प्रतीक मुशायरे में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर ऑल इंडिया स्तर के इस आयोजन को कामयाब बनाएं।

ये शायर पेश करेंगे कलाम

इनमें आरिफ अली आरिफ (भोपाल), जिया राणा (उज्जैन), नईम अख्तर ख़ादमी (बुरहानपुर), धर्मेंद्र सोलंकी (भोपाल), फैज़ रतलामी (रतलाम), निज़ाम राही, सिद्दीक रतलामी, मन्नान फऱाज़ (जबलपुर), जिया टोंकी (टोंक-राजस्थान), अनवर कमाल (पटना), निगहत अमरोहवी (अमरोहा), सूफियान क़ाज़ी (खंडवा), शाहनवाज अंसारी (इंदौर), अशफाक आंसर (भोपाल), अनीता मुकाती (धार), कय़ाम उद्दीन कय़ाम (खरगोन), रिज़वान अली (बड़वानी), शबनम अली (उज्जैन) विशेष रूप से आएंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।