कॉलेज में 8 अगस्त तक ही होंगे एडमिशन, स्टूडेंट रॉयल कॉलेज की हेल्पडेस्क से ले सकते हैं मार्गदर्शन और जानकारी

कॉलेज में एडमिशन लेने के इच्छुक स्टूडेंट को एक और मौका दिया गया है। स्टूडेंट 6 से 8 अगस्त तक प्रवेश ले सकते हैं। इसमें रॉयल कॉलेज की हेल्पडेस्क आपकी मददगार बन सकती है। इसलिए देर न करें, अभी संपर्क करें।

Aug 6, 2022 - 11:05
 0
कॉलेज में 8 अगस्त तक ही होंगे एडमिशन, स्टूडेंट रॉयल कॉलेज की हेल्पडेस्क से ले सकते हैं मार्गदर्शन और जानकारी
एडमिशन अलर्ट।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मप्र शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन एडमिशन के लिए कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सी.एल.सी.) राउंड की घोषणा घोषणा की गई है।  यह सीएलसी राउंड संभवतः अंतिम राउंड होगा। इससे विद्यार्थी कॉलेज में संचालित पाठ्यक्रम बीबीए, बीसीए, बीकॉम और बीएससी आदि में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

यह जानकारी रॉयल कॉलेज के प्रशासक प्रफुल्ल उपाध्याय ने। उन्होंने बताया प्रवेश के आवेदन के लिए 3 दिन (6 से 8 अगस्त 2022) का ही समय है। इस दौरान विद्यार्थी अपने दस्तावेजों सहित कॉलेज में संपर्क कर प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं।

संचालक डॉ. उबेद अफजल के अनुसार बीबीए, बीसीए, बीकॉम, बीएससी आदि पाठ्यक्रम में प्रवेश एवं काउंसलिंग के लिए रॉयल महाविद्यालय में हेल्प डेस्क उपलब्ध है।  यहां विद्यार्थी मार्गदर्शन और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।