युवक बना भेड़िया : आधी रात को 9 साल की बच्ची से किया रेप, चीख सुनकर परिजन जागे, पुलिस ने लिया हिरासत में

रतलाम जिले के बड़ोदिया गांव में 9 वर्षीय बालिका के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में 28 वर्षीय एक युवक को हिरासत में लिया है।

Jun 11, 2023 - 13:05
Jun 11, 2023 - 18:39
 0
युवक बना भेड़िया : आधी रात को 9 साल की बच्ची से किया रेप, चीख सुनकर परिजन जागे, पुलिस ने लिया हिरासत में
रतलाम जिले में नौ साल की बच्ची से रेप।

नामली थाना क्षेत्र ग्राम बड़ोदिया की घटना, नानी के पास सो रही बच्ची को खेत में ले जाकर किया अपराध

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के नामली थाना क्षेत्र के बड़ोदिया गांव में एक हैवान ने महज सात वर्ष की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। नानी के पास सो रही बच्ची को आधी रात को युवक उठा ले गए और खेत में ले जाकर उसका रेप किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बड़ोदिया में शनिवार रात को करीब नौ वर्षीय एक बालिका अपनी नानी के साथ घर के बाहर सो रही थी। रात करीब डेढ़ बजे 28 वर्षीय राजेंद्र सिंह आया और बालिका को उठा ले गया। आरोपी ने बालिका को पास के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची दर्द से चीख उठी जिसे सुनकर परिजन की नींद खुल गई। उन्होंने आसपास सर्च किया तो बालिका खेत में रोती मिली। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डयूटी डॉ. तेज सिंह ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी राजेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया। बालिका को जिला मुख्यालय स्थित मातृ एवं शिशु अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।