अमृत सागर तालाब की पाल पर बैठकर पी रहे थे सिगरेट, तभी सीने में छर्रा लगने से 25 वर्षीय युवक हो गया घायल, केस दर्ज

रतलाम शहर के अमृत सागर तालाब के किनारे सिगरेट पी रहा एक युवक छर्रा लगने से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि एयरगन का छर्रा लगने से युवक घायल हुहा है। हालांकि एक्सरे में छर्रा होने की बात सामने नहीं आई है।

Jun 30, 2022 - 07:45
Jun 30, 2022 - 07:52
 0
अमृत सागर तालाब की पाल पर बैठकर पी रहे थे सिगरेट, तभी सीने में छर्रा लगने से 25 वर्षीय युवक हो गया घायल, केस दर्ज
सीने में छर्रा लगने से घायल मैचिक चालक दिलीपसिंह।

एक्सरे में नहीं मिला युवक के सीने में छर्रा, पुलिस कर रही मामले की जांच

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के अमृत सागर तालाब की पाल पर बैठा एक युवक सीने में छर्रा लगने से घायल हो गया। आशंका जताई जा रही है कि उसे एयर गन ऐसे ही किसी चीज से दागी गई गोली का छर्रा लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मोतीनगर निवासी 25 वर्षीय दिलीपसिंह पिता भीमसिंह राठौर अमृत सागर तालाब किनारे दोस्त के साथ सिगरेट पीने रुका था। इसी दौरान दो बार पटाखे चलने जैसी आवाज आई। तीसरी बार आवाज आने के साथ ही उसके सीने में आकर एक छर्रा लगा जिससे वह घायल हो गया। दोस्त दिलीप को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां एक्सरे किया गया। एक्सरे में उसके सीने में गोली अथवा छर्रा होने की बात सामने नहीं आई है किंतु घाव जरूर है। जानकारी मिलते ही एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे।

मैजिक चालक है घायल युवक

घायल युवक दिलीप मैजिक चालक है। उसने मीडिया को बताया कि रास्ता बंद होने के कारण वह अमृत सागर तालाब के किनारे से बगीचे के पास वाले रास्ते से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान त्रिपोलिया गेट से थोड़ा पहले टाटानगर निवासी दोस्त बबलू मिल। दोनों बस स्टैंड के सामने तालाब की पाल पर बैठ गए और सिगरेट पीने लगे। इसी दौरान घटना हो गई। दिलीप के अनुसार घटना के बाद तालाब के सामने एक घर की खिड़की बंद होते भी नजर आई। दोस्त बबलू ने ही माणकचौक पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने दर्ज  की एफआईआर, खंगाल रहे सीसीटीवी फुटेज

जानकारी मिलते ही माणक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव, स्टेशन रोड थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला भी अस्पताल पहुंच गए थे और घटना की जानकारी ली। मामले में माणक चौक थाना पुलिस ने दिलीपसिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भादवि की धारा 337 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।