7वीं राष्ट्रीय योग स्पर्धा में रतलाम की आयुष्मान स्पोर्ट्स एकेडमी के 23 खिलाड़ियों ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना

इंदौर में राष्ट्रीय योग स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें रतलाम की आयुष्मान स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रतलाम का नाम रोशन किया।

Jan 11, 2022 - 22:17
Jan 11, 2022 - 22:18
 0
7वीं राष्ट्रीय योग स्पर्धा में रतलाम की आयुष्मान स्पोर्ट्स एकेडमी के 23 खिलाड़ियों ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना

आल इंडिया योग फेडरेशन ने इंदौर में किया था स्पर्धा का ऑनलाइन आयोजन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आल इंडिया योग फेडरेशन ने सातवीं राष्ट्रीय योग स्पर्धा का आयोजन इंदौर में किया गया। मध्य प्रदेश योग संघ के सहयोग से ऑनलाइन हुई इस स्पर्धा में रतलाम की आयुष्मान स्पोर्ट्स एकेडमी के 23 खिलाड़ियों ने शिरकत की। खिलाड़ियों ने अपने-अपने आयुवर्ग में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर रतलाम का नाम रोशन किया।

एकेडमी अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ठाकुर एवं संस्थापक वीरेंद्र गुर्जर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन करने के लिए 8 एवं 9 दिसंबर को रतलाम शहर में 36वीं राज्य स्तरीय योग स्पर्धा का आयोजन किया गया था। इसमें चयनित खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया।

स्पर्धा में इन्होंने दिखाया दम

9 से 11 वर्ष आयु वर्ग

बालक- जयदीप राठौड़, केशव शर्मा, रूद्र दहिया, रुद्रप्रताप सिंह सिसौदिया।

बालिका- चेष्टा चंदवाड़िया, प्रत्यूषा मईड़ा, सोनाक्षी सिंह चौहान, दिशा भूरिया, अराइना बैरागी।

12 से 14 वर्ष आयु वर्ग

बालक- सचिन निनामा, मोक्ष ग्वालियरी, क्रिश राठौर, जलज गिरी गोस्वामी, आधार छाजेड़, प्रिंस जोशी, प्रियांशु तिवारी, यशराज खराड़ी, अभिजीत सिंह राजावत। 
बालिका- वंशिका गहलोत, मुस्कान राठौड़, सोनम पांडेय।

15 से 18 वर्ष आयु वर्ग

बालिका- निसीता पाटीदार और मोनिका पाटीदार।

ये रहे कोच

निमित्त शर्मा, रेणुका डोडिया, श्वेता डोडिया, ललिता चौहान।

इन्होंने बधाई और शुभकामनाएं

जिला योग संघ अध्यक्ष विजयसिंह चौहान, सचिव दुर्गाशंकर मोयल, एकेडमी के आर. सी. तिवारी, अनुज शर्मा, राकेश शर्मा अमित सिंह राजपूत, संजय शर्मा, राहुल वर्मा, श्रवण पंड्या, शंकरलाल मालवीय, महेंद्रसिंह सोलंकी, लोकेंद्रसिंह डोडिया, अशोक व्यास,महेंद्र शुक्ला, गौरव मेहता, राहुल दीक्षित, अशोक धाकड़, राहुल परमार, अर्पित कुमावत, भूपेंद्रसिंह राठौड़, रईस खान, अजय प्रजापति, यशस्वी मराठा, महेंद्रसिंह सोलंकी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।