सोमवार को रतलाम जिले में लगेंगे वैक्सीन के 22550 डोज, 176 केंद्रों में होगा वैक्सीनेशन

रतलाम में सोमवार को कोविड वैक्सीन के 22550 टीके लगेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 176 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं।

Nov 21, 2021 - 23:55
Nov 22, 2021 - 14:56
 0
सोमवार को रतलाम जिले में लगेंगे वैक्सीन के 22550 डोज, 176 केंद्रों में होगा वैक्सीनेशन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम। जिले में सोमवार को वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाया जाएगा।  इस दिन जिले में 22 हजार 550 लोगों को कोविड से बचाव का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 176 सेंटर बनाए हैं। 

वैक्सीनेशन अभियान के दौरान लोगों को कोविशील्ड और कोवैक्सीन का दूसरा और पहला डोज लगाया जाएगा। यदि अभी आपने वैक्सीन के लिए समय नियत नहीं किया है तो देर न करें और टीका जरूर लगवाएं, क्योंकि वैक्सीनेशन ही कोरोना से बचाव का सही तरीका है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।