मोबाइल रिपेयर करने वाले युवक ने लगाई फांसी, पता नहीं चल सका आत्महत्या का कारण

रतलाम के एक 22 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था और किराये के मकान में अकेला रहता था।

Nov 22, 2021 - 15:05
 0
मोबाइल रिपेयर करने वाले युवक ने लगाई फांसी, पता नहीं चल सका आत्महत्या का कारण
मुजाहिद खान

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के नजर अली की चाल क्षेत्र में रविवार रात 22 वर्ष के एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था और यहां किराए के मकान में अकेला रहता था। अभी आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार लोकेंद्र टॉकीज के पास नजर अली की चाल में रहने वाले मुजाहिद पिता मोहम्मद यूसुफ ने आत्महत्या कर ली। रविवार को दिनभर उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसी किराएदार ने सुबह करीब  ऊपर लगी जाली से अंदर झांका। अंदर कमरे में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका था। सूचना पर स्टेशन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

पुलिस के अनुसार मुजाहिद का परिवार कुछ समय पूर्व ही वडोदरा (गुजरात) शिफ्ट हुआ है। मुजाहिद मोबाइल रिपेयरिंग और सर्विसिंग का काम करता है। उसे शनिवार रात को आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद वह नजर नहीं आया। रविवार को उसके घर का दरवाजा भी नहीं खुला। इससे शंका होने पर पड़ोसी ने सुबह करीब 10.30 बजे कमरे में झांका को उसके आत्महत्या करने की जानकारी मिली। युवक ने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।