13 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, भिंड और सागर के SP सहित अन्य अधिकारी प्रभावित

मप्र के गृह विभाग द्वारा प्रदेश के आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। इस सूची में भिंड और सागर के एसपी सहित 13 पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

Dec 1, 2021 - 20:34
Mar 22, 2023 - 20:16
 0
13 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, भिंड और सागर के SP सहित अन्य अधिकारी प्रभावित

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र शासन के गृह विभाग द्वारा 13 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। इनमें भिंड और सागर के एसपी भी प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा उज्जैन उप रेंज के अतिरिक्त प्रभार से रतलाम रेंज के डीआईजी सुशांत कुमार सक्सेना को मुक्त कर दिया गया है। उज्जैन में इस पद पर अनिल सिंह कुशवाह को पदस्थ किया गया है। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।