धोलावड़ जलाशय के न्यू इंटकवेल पर लगा 1000 किलोवाट क्षमता ट्रांसफार्मर, शहर में होने वाली पेयजल आपूर्ति में होगी वृद्धि

रतलाम शहर में व्याप्त जलसंकट के समाधान के लिए धोलावड़ जलाशय के न्यू इंटकवेल पर 1 हजार केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इसके लिए रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने निर्देश दिए थे।

May 23, 2022 - 23:58
May 24, 2022 - 00:02
 0
धोलावड़ जलाशय के न्यू इंटकवेल पर लगा 1000 किलोवाट क्षमता ट्रांसफार्मर, शहर में होने वाली पेयजल आपूर्ति में होगी वृद्धि
रतलाम शहर में व्याप्त जलसंकट के समाधान के लिए धोलावड़ के न्यू इंटकवेल पर 1000 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है।

विधायक चेतन्य काश्यप की चेतावनी का असर, जलप्रदाय की समीक्षा के दौरान दिए थे ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के निर्देश

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर की पेयजल सप्लाय में वृद्धि के लिए शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने नगर निगम के जिम्मेदारों को हिदायत दी थी। इसका असर यह हुआ कि निगम द्वारा धोलावड़ जलाशय के न्यू इंटकवेल पर 1000 किलोवाट एम्पीयर क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे शहर में होने वाली जलापूर्ति में वृद्धि होगी।

नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने बताया कि शहर की पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने नगर निगम के जलप्रदाय विभाग की समीक्षा की थी। इस दौरान यह बात सामने आई थी कि धोलावड़ के न्यू इंटकवेल पर 750 किलोवाट एम्पीयर क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे सभी टरबाइन नहीं चल पाते हैं। इस पर विधायक काश्यप ने ज्यादा क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया गया था।

आयुक्त झारिया के अनुसार धोलावड़ के न्यू इंटकवेल पर 1000 किलोवाट एम्पीयर क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे तीनों टरबाइन चल सकेंगे और शहर को होने वाली पेयजल आपूर्ति में वृद्धि होगी। इससे नागरिकों को पेयजल की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

सुबह 9.00 बजे शुरू हुई प्रक्रिया रात 8.30 बजे हुई संपन्न

आयुक्त ने बताया नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य सुबह 9 बजे से प्रारंभ किया गया था। इसके लिए मोरवानी से ट्रांसफार्मर धोलावड़ न्यू इंटकवेल ले जाया गया। न्यू इंटकवेल से पुराना ट्रांसफार्मर हटा दिया गया। शाम 06.30 बजे नया ट्रांसफार्मर लगाना शुरू हुआ जिसका काम रात 08.30 बजे पूरा हो गया। इस दौरान प्रभारी सहायक यंत्री सत्यप्रकाष आचार्य, उपयंत्री बी.एल. चौधरी के अलावा जितेन्द्र सिसौदिया, इलेक्ट्रीशियन निशिकान्त जोशी, देवीलाल, राजू टॉवर आदि मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।